{"_id":"680be3cc2a5a125d3b02e4d0","slug":"verification-of-works-done-in-gram-panchayat-basti-news-c-207-1-bst1001-135530-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का किया सत्यापन
Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक की अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत में सोशल आडिट टीम ने खुली बैठक कर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का सत्यापन किया।
आडिटर विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में 49 प्रोजेक्ट पर एक करोड़ उन्नीस लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इन्हीं प्रोजेक्टों का भौतिक सत्यापन किया गया है। अध्यक्षता ग्राम पंचायत के राकेश लाल श्रीवास्तव ने की। बैठक में किए गये कार्यों को लोगों को पढ़ कर सुनाया गया। सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में गांव की नीलूदेवी, किरन, कांती, उर्मिला, ओमप्रकाश ने आवास की मांग की। वहीं, पिंकी, सुनीता देवी, दीक्षा ने आवास व राशनकार्ड बनाने की मांग उठाई। सुकरौली में सड़क निर्माण न होने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। प्रधान मधुबाल चौधरी ने जल्दी ही आरसीसी सड़क निर्माण का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में आमा ग्राम पंचायत में भी टीम ने सोशल आडिट किया। बैठक में प्रधान मधुबाला चौधरी यशोदानंद, सचिव तनवीर अशरफ, सदस्य मालती देवी, राम भरोस, राम नेवास गिरी, विश्वनाथ पासवान आदि मौजूद रहे।