{"_id":"657c9ea9a7df1442090ecfb4","slug":"vehicles-parked-at-weighing-center-farmers-worried-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8431-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तौल केंद्र पर गाड़ियां खड़ीं, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तौल केंद्र पर गाड़ियां खड़ीं, किसान परेशान
Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। बभनान शुगर मिल के आमा गन्ना तौल केंद्र पर डेट की पर्ची हायल होने के बाद गन्ना किसान परेशान हैं। अपनी गाड़ी तौल केंद्र पर खड़ी तो कर दिए पर पर्ची न होने के कारण इनके गन्ने की खरीद नहीं हो पा रही है। इनके सामने संकट यह है की यदि गन्ना घर ले जाए तो गन्ना सूखेगा और यहां बिना डेट के पर्ची के तौल हो नही पाएगाी। ऐसे में किसानों के सामने केंद्र पर गाडी खड़ी करने के अलावा कोई चारा नही बचा है। तौल लिपिक ने बताया की केंद्र पर गन्ना लदी 22 गाड़ियां खडी हैं, पर किसी के पास आज के डेट की पर्ची नहीं है। जिससे ट्रक की लोडिंग नहीं हो पा रही है और ट्रांसपोर्टर भी परेशान हैं।
किसान राम गनेश, हीरालाल, रामकरन, ने बताया की पर्ची हायल हो गई। अब गन्ना घर ले जाने से एक तो गन्ना सूखेगा और भाडा भी ज्यादा देना पडेगा।
बभनान सुगर मिल के डिप्टी केन मैनेजर आलोक सिह ने बताया की अब जो भी पर्ची जारी हो रही है उसका तौल समय पर हो रहा है। इंडेंट के हिसाब से ट्रांसपाेर्ट की व्यवस्था ठीक है। वहां अब किसी प्रकार की समस्या नहीं है।