फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicle thieves gang busted, three arrested

वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thieves gang busted, three arrested
वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती और संतकबीरनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्वॉट तथा संतकबीरनगर की एसओजी ने पुरानी बस्ती पुलिस के साथ गिरोह के तीन वाहन चोरों को फोरलेन पर स्थित चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से घेर कर पकड़ा। तीनों की निशानदेही पर रायबरेली तथा बस्ती जिले से चोरी के तीन पिकअप समेत पांच वाहन बरामद किए गए। उनमें एक बोलेरो और एक कार भी शामिल है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी ग्राम साउंघाट थाना मुंडेरवा की ओर से थाना पुरानी बस्ती में तहरीर देकर बताया गया था कि 17 जून की रात भानपुर से सामान खाली करके पिकअप को अमौली पेट्रोल पंप के पास रात नौ बजे खड़ा करके वह अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह घर से वापस आए तो गाड़ी गायब थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की तो शनिवार को उसे हर्रैया से बरामद किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद गैंग का सरगना रमेश कुमार शाह निवासी निर्मल टोला मोहम्मदपुर, थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार तथा उसका साथी यूनुस निवासी बिंदुसार बुजुर्ग, थाना मुफसिल, जनपद सिवान बिहार और शौकत अली निवासी सरैयागंज, थाना नगर, जनपद मुजफ्फरपुर बिहार पकड़े गए। एसपी के मुताबिक रेकी करने वाले बिहार के सिवान जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पतियांव निवासी विशाल यादव और सचिन वर्मा उर्फ सोनू के अलावा मनीष की पुलिस को तलाश जारी है। पुलिस टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पकड़ी गई सभी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर इन सबने बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed