फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vehicle movement on Tanda bridge will stop from tomorrow

Basti News: टांडा पुल पर कल से ठप हो जाएगा वाहनों का आवागमन

Wed, 10 Sep 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Vehicle movement on Tanda bridge will stop from tomorrow
बस्ती। आंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़ समेत अन्य जिलों को जोड़ने वाले जर्जर हो चुके कलवारी-टांडा पुल मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार (11 सितंबर) से शुरू होगा। इसके साथ ही आम लोगों को आवागमन में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस पुल पर पांच महीने तक यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान बस्ती से वाराणसी और अन्य जिलों के लिए जाने वाले यात्रियों को 66 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। वहीं, रोडवेज बसें भी डायवर्ट होकर चलाई जाएंगी, इससे डीजल खपत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कलवारी पुल, जो लुंबिनी-दुद्धी हाईवे से जुड़ा है। बस्ती और आंबेडकरनगर के बीच मुख्य संपर्क मार्ग है। पुल का निर्माण वर्ष 2013 में 1.19 अरब रुपये से हुआ था। 2231 मीटर लंबे और 72 खंभों वाले इस पुल की स्थिति वर्तमान में इतनी खराब हो चुकी है कि अब इसके पूरी तरह से जर्जर होने की आशंका है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने पहले ही पुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए शासन को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें बताया गया कि पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट, बेयरिंग, खंभे, वायरिंग और सतह सभी जर्जर हो चुके हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। हालांकि, इससे पहले कुछ महीनों में मरम्मत के प्रयास किए गए थे, जिसमें कुछ स्थानों पर पैच वर्क और रेलिंग की मरम्मत की गई थी, लेकिन यह ज्यादा कारगर साबित नहीं हुआ। अब अंतत: 11 सितंबर से मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जो करीब पांच महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पुल पर आवागमन बंद होने से यात्री होंगे परेशान
मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। बस्ती से आजमगढ़ या बनारस जाने वाले वाहन चालकों को अब धनघटा बाजार से बिड़हर घाट होते हुए यात्रा करनी होगी, जिससे उन्हें लगभग 66.5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, आंबेडकरनगर से बस्ती की ओर जाने वाले यात्रियों को न्यौरी के रास्ते कलवारी होकर यात्रा करनी होगी। एनएचएआई और जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य के दौरान चिह्नित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

---
कलवारी पुल मरम्मत कार्य 11 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें एक्सपेंशन प्वाइंट, बेयरिंग समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। जल्द कार्य पूरा करने का प्रयास होगा।

-एसपी पाठक, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
---
रोडवेज बसें कलवारी के बजाय सोनूपार होकर चलेंगी
बस्ती-आंबेडकरनगर रूट पर संचालित बसों को डायवर्ट कर चलाने का फैसला किया गया है। एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि सोनूपार, महसो, महादेवा, बनकटी, देईसाड़, नाथनगर, मुखलिसपुर, धनघटा, उमरिया, बिड़हरघाट, अहागीरगंदा, चोहड़ाघाट, हसपुर कठोश्वर चौराहा, बसखारी, टंडा और अकबरपुर तक बसें जाएंगी। एआरएम ने बताया कि टीम सर्वे करने पहुंची थी। रिपोर्ट के आधार पर रूट प्लान बनाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed