फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vehicle checking whole day in the city

जिले में वाहनों की चेकिंग दिन भर चली

Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती Updated Mon, 08 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
एसपी शिवहरी मीणा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौराहे पर एक घंटे से अधिक समय तक वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई। एसपी एएसपी, सीओ के साथ चेकिंग अभियान में मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईजी जोन के निर्देश पर सोमवार को जिले भर में दिन में साढ़े 10 बजे से तीन बजे तक सार्वजनिक स्थलों, बैंकों और चौराहों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसपी शिवहरी मीणा चेकिंग अभियान का जायजा लेने अचानक पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा चौराहे पर पहुंच गए। वहां प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती रणधीर मिश्र वाहनों की चेकिंग करते मिले।
विज्ञापन

एसपी का काफिला वहां रुक गया। एसपी खुद सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान में शामिल हो गए। जैसे ही कोई तीन सवारी बैठाए बाइक वाला दिखता चिल्लाकर सिपाहियों से कहते पकड़ो, पकड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही दौड़कर बाइक वाले को रोकता। इतना ही नहीं एसपी खुद कई बाइक वालों के करीब पहुंचकर पूछताछ करने लगते। तकरीबन सवा घंटे तक एसपी दक्षिण दरवाजा चौराहे पर मौजूद रहे।
इसके एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव और सीओ सिटी अतुल सोनकर कटरा पुलिस चौकी के पास बड़ेवन चौराहे पर पहुंचे। वहां चौकी प्रभारी पंकज कुमार पांडेय वाहन चेकिंग करते मिले।
यहां पर एक किशोर को बाइक का कागज दिखाने को कहा गया तो उसने कागज दिखाने के बजाए पुलिस कर्मियों के प्रति अभद्र भाषा प्रयोग किया। इस पर उसकी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।

एसबीआई गांधीनगर के सामने चौकी प्रभारी गांधीनगर संजय शाही  वाहनों की चेकिंग करते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में संबधित सर्किल के सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसओ, चौकी प्रभारी ने अपने अपने क्षेत्रों में वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।
एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि आईजी जोन के निर्देश पर बिना नंबर वाहनों, तीन सवारी वाली बाइकें, संदिग्ध व्यक्तियों की जामा तलाशी का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed