{"_id":"65ad8d3b789093628a00cf46","slug":"vehicle-after-diversion-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10440-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डायवर्जन के बाद वाहन लेकर भटकते रहे कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डायवर्जन के बाद वाहन लेकर भटकते रहे कई लोग
Mon, 22 Jan 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
डायवर्जन के बाद वाहन लेकर भटकते रहे कई लोग
- शनिवार रात आठ बजे से सील कर दिया गया अयोध्या बार्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या की सीमा सील किए जाने के बाद वाहन लेकर तमाम लोग भटकते नजर आए। वहीं डायवर्जन के बाद वैकल्पिक मार्ग के बीच के कस्बों में वाहनों की कतार लगी रही। शनिवार रात से घघौआ चौकी से फोरलेन पर अयोध्या की तरफ आवाजाही बंद कर दी गई। पैदल भी लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। वैसे तो लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को फुटहिया से ही टांडा रोड पर मोड़ दिया जा रहा है। बावजूद इसके बीच से निकलकर या चकमा देकर घघौआ तक पहुंच गए लोगों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिकारी लगातार रूट का जायजा ले रहे हैं। एनएचएआई की टीम को भी अलर्ट रखा गया है, ताकि वाहनों को मोड़ने या डायवर्ट करने में कोई परेशानी हो तो उनकी मदद कर सकें।
बस्ती से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया टांडा अथवा डुमरियागंज गोंडा होकर भेजा जा रहा है। खलीलाबाद की तरफ से पहुंचने वालों को पुरानी बस्ती थाने के हडिया चौराहे-पॉलिटेक्निक चौराहे से डुमरियागंज की ओर मोड़ दिया जा रहा है। कोतवाली व नगर थानाक्षेत्र के हाईवे पर फुटहिया से कलवारी-टांडा मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है। हर्रैया से बभनान रोड पर, छावनी से राम जानकी मार्ग पर और विक्रमजोत से राम जानकी मार्ग या गोंडा जिले की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- --