{"_id":"62321cc96e315374aa5f560a","slug":"vegitable-salsman-was-died-in-accident-basti-news-gkp430210417","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से घायल सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटने से घायल सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप पलटने से घायल सब्जी विक्रेता की मौत
सोनहा थाने के शाहपुर के निवासी थे प्रकाश गुप्ता
अयोध्या के सरयू पुल पर मंगलवार को दोपहर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। अयोध्या पुल पर सब्जी भरी पिकअप पलटने से घायल सोनहा थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी सब्जी विक्रेता प्रकाश गुप्ता की मंगलवार रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सोनहा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रकाश गुप्ता निजी पिकअप खरीदकर सब्जी का व्यवसाय करते थे। अयोध्या मंडी से सब्जी लाकर वह गांवों में घूमकर बेचा करते थे। मंगलवार को भी वह सब्जी लेकर वापस आ रहे थे। अयोध्या सरयू नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गया। जिससे पिकअप में बैठे प्रकाश गुप्ता के सिर में चोट लग गई। हालांकि हालत गंभीर न होने के कारण अयोध्या से उन्हें दसिया सेम्हो के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां, इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फौरन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया गया, लेकिन वहां काफी भीड़भाड़ होने के कारण मेडिकल कालेज में भर्ती नहीं कराया जा सका। इस पर साथ गए लोग घायल को गोरखपुर के निजी अस्पताल में ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही प्रकाश गुप्ता की मौत हो गई। रात में ही शव शाहपुर गांव लाया गया। मृतक की भाभी ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी प्रमिला, बेटा दीपांशु उम्र 10 वर्ष के अलावा पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक तीन माह की बेटी भी है।