{"_id":"65e6214b53811d23fd0d4b44","slug":"vegetable-seller-dies-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112453-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की टक्कर में सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की टक्कर में सब्जी विक्रेता की मौत
Tue, 05 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग पर ठेकनापार गांव के निकट रविवार देर रात दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरसू मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय राम जी सब्जी की दुकान लगाते थे। रविवार को रात कहीं से लौटकर घर जा रहे थे। महसों के निकट ठेकनापार गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक के चालक दूर जा गिरे। उसी दौरान गस्त पर निकले थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने घायलों को इलाज के लिए भेजा। जहां रामजी की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। लालगंज थाने के भुवनी निवासी दूसरे चालक अजय कुमार यादव का इलाज चल रहा है। संवाद