फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vegetable prices rise during the wedding season, yet farmers are not getting fair prices.

Basti News: सहालग में सब्जियों के बढ़े भाव, फिर भी किसान नहीं पा रहे वाजिब दाम

Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise during the wedding season, yet farmers are not getting fair prices.
कंपनीबाग सब्जी मंडी में सजी दुकानें संवाद - फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
बस्ती। किसानों की सब्जियां बाजार में आने के बाद उनके रेट काफी नीचे गिर जा रहे हैं, जबकि बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। दुकानदार बताते हैं कि सहालग की वजह से मांग काफी बढ़ी हुई है। बढ़े हुए दाम का फायदा सब्जी किसान के बजाय बिचौलिए ले रहे हैं, जबकि किसान औने-पौने दर में व्यापारी को अपनी सब्जी देकर घर चला जा रहा है।
विज्ञापन

सहालग सीजन के साथ ही बाहरी इलाकों से होने वाली आपूर्ति में कमी के कारण सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। फुटकर कीमतों में हुए इजाफे के कारण घरों की रसोई का बजट भी बिगड़ने लगा है। सब्जी कारोबारी पल्टन ने बताया कि इस समय तक जिले से टमाटर की सप्लाई शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार अभी तक टमाटर की आमद शुरू नहीं हुई है। इसी कारण नासिक से आने वाले टमाटर 50 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कंपनीबाग बाजार में नया आलू 40 रुपये प्रति किलो व पुराना आलू 50 में ढाई किलो की दर से बिका। किसान कोलई का कहना है कि नया आलू खेतों में ही खराब हो गया था। दूसरी बार लगी आलू की फसल को आने में अभी दो सप्ताह लगेगा। इसी लिए पुरानी आलू कोल्ड स्टोरेज से बाहर निकाल कर बेचा जा रहा है। शुक्रवार को टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिका जबकि पिछले साल नवंबर में टमाटर की कीमत 15 से 20 रुपये प्रति किग्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह फूल गोभी जो बीते वर्ष 10 से 15 रुपये प्रति पीस की दर से बिकी थी, इस बार 30 रुपये प्रति फूल की दर से बिक रही है। इसी तरह बैगन, पालक, बथुआ, शिमला मिर्च, सेम, सोया मेथी व बंदगोभी भी बीते साल की तुलना में इस बार दो गुना अधिक दाम पर बिकने से रसोई घरों का बजट बिगड़ने लगा है।

किसानों का कहना है कि गांव से जो सब्जी उत्पादित होकर बाजार में आ रही, उसके वाजिब दाम नहीं मिल रहे। व्यापारी खरीदते ही सब्जी के दर को बढ़ाकर बेचता है। सब्जी भाव में अंतर से किसानों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed