फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vegetable and fruit market on the road

Basti News: वेंडिंग जोन लापता... सड़क पर लग रही सब्जी और फल की मंडी

Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vegetable and fruit market on the road
सब्जी की दुकानों से भर जा रही कंपनीबाग से शास्त्री चौक तक की सड़क
विज्ञापन

कागज में बना दिए वेंडिंग जोन, शहर में सज रहीं अव्यवस्थित दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर को सुव्यवस्थित बनाने वाली नगर पालिका खुद अव्यवस्थित हो गई है। वेंडिंग जोन सिर्फ कागज में बनाया गया। धरातल पर यह लापता है। जगह-जगह अनियोजित ढंग से सब्जी एवं फल की मंडी लग रही है। सड़कों पर राह चलना दूभर है। दिन में दो बजे के बाद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सब्जी, फल और चाट-खोंचों की दुकानों से भर जा रहे हैं। यह दुकानें फुटपाथ से लेकर सड़क तक सज रही हैं। कार, बाइक, ऑटो का निकलना मुश्किल हो गया है।
शहर में चिह्नित वेंडिंग जोन स्थल के अस्तित्व में न आने से रोज यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। चौक-चौराहों से लेकर बाजार तक सड़क के दोनों तरफ सब्जी-फल आदि का असंगठित कारोबार हो रहा है। जहां जी किया वहीं मंडी सज जा रही है। दिन में तीन बजते-बजते शहर में चौतरफा जाम लग रहा है। फुटकर कारोबार इस कदर फैल रहा है कि कई जगहों पर आवागमन तक बाधित हो जा रहा है।
विज्ञापन

तीन जगहों पर चिह्नित वेंडिंग जोन पांच साल बाद भी अस्तित्व में नहीं आया। रेहड़ी कारोबारी खुद इन स्थलों से अनभिज्ञ हैं। सड़क के किनारे मछली मंडी तो कहीं सब्जी और फल की मंडी सज रही है। इनसे निकलने वाले अपशिष्ट भी सड़कों के किनारे फेंक दिए जा रहे हैं। अतिक्रमण और जाम की समस्या के अलावा गंदगी-कचरे से शहर जगह-जगह बदसूरत भी दिखने लगा है। नगर पालिका प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अलबत्ता कुछ जगहों पर इन दुकानदारों से टैक्स के नाम पर नियमित वसूली की जा रही है। उन्हें सुव्यवस्थित करने की कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कंपनीबाग से शास्त्री चौक तक सब्जी और फल मंडी
कचहरी क्षेत्र का हिस्सा दिन में तीन बजे के बाद सब्जी, फल एवं चाट-पकौड़े की दुकानों से भर जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर पन्नी और दरी बिछाकर सब्जी की दुकानें सज रही हैं। इसके आगे सड़क तक ठेले लग रहे हैं। सड़क सिकुड़कर आधी हो जा रही है। इन दुकानों के चलते शास्त्री चौक की रौनक छिन गई है। यहां एक तरफ फल मंडी और दूसरी ओर सब्जी मंडी लग रही है। स्टेडियम के दो तरफ के गेट, प्रेस क्लब, अधिकारियों के आवास इन दुकानों के चलते छिपे हुए हैं। रात आठ बजे के बाद जब कारोबार मंदा होता है तब जाकर आवागमन सुचारू हो पाता है।
...
डीएम आवास के बाहर खड़े हो रहे फलों से लदे वाहन
फल के फुटकर कारोबारियों ने कचहरी क्षेत्र में ही एक नया अड्डा इजाद कर लिया है। डीएम आवास की चहारदीवारी के बाहर आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौक के आसपास फलों से लदी गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। दिन भर यहां फलों की बिक्री की जा रही है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
...

गांधीनगर की मत पूछिए, यहां पैदल चलना दुश्वार
शहर के मुख्य बाजार गांधीनगर की हाल मत पूछिए। यहां फुटपाथ कारोबारियों के आगे पैदल चलना दुश्वार है। मुख्य चौक पर पुलिस बूथ के दोनों तरफ सड़क तक सब्जी की दुकानें लग रही हैं। हनुमानगढ़ी से लेकर टाउन क्लब तक चाट, खोंचे, पकौड़ों की दुकानें लगती हैं। सड़क के बीचोबीच चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो रही है। दस मीटर चौड़ी यह सड़क एक तरफ सिकुड़कर तीन मीटर बच रही है। ऑटो, कार, दो पहिया वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। पैदल राहगीरों को सड़क पर चल रहे वाहनों और फुटपाथ पर सजी दुकानों से बचकर निकलना पड़ रहा है। यह स्थिति टाउन क्लब से लेकर दरिया खां तक बनी हुई है।
...
नेहरू तिराहा भी बना जाम का शिकार
नेहरू तिराहा भी जाम का शिकार बन गया है। सड़क के एक तरफ चाट-खोंचे, मोमो आदि के ठेले लग रहे हैं तो दूसरी ओर सब्जी की दुकानें। यहां भी रात आठ बजे तक यातायात व्यवस्था ध्वस्त रहती है। ठेलों की धमा चौकड़ी के चलते चार पहिया, दो पहिया वाहनों को निकलना मुश्किल रहता है।
...
अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, सुर्तीहट्टा में भी चलने लायक नहीं
अनियोजित मंडी अस्पताल चौराहे से लेकर दक्षिण दरवाजा तक लग रही है। कुछ दूर तक सब्जी की दुकानें सड़क के दोनों तरफ है तो उसके बाद फल मंडी भी सड़क पर लग रही है। दक्षिण दरवाजा चौराहे पर रोडवेज और अस्पताल की तरफ आने वाली सड़क पर फल की दुकानें लग रही है तो पुरानी बस्ती और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे सब्जी और मछली मंडी सज रही है। इसके अलावा सुर्ती हट्टा और पांडेय बाजार चौराहे पर सौ से अधिक सब्जी की दुकानें सड़क पर ही सज रही है। इन स्थलों पर भी चलने लायक नहीं है।

...
इन जगहों पर चिह्नित हुए थे वेंडिंग जोन
असंगठित फुटकर कारोबारियों को सुव्यवस्थित करने के लिए पांच साल पहले शहर के तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए थे। इसमें जीआईसी के बाहर, फल अनुसंधान चहारदीवारी के बाहर और आईटीआई के पास दुकानों की नंबरिंग भी कराई गई थी। मगर इनका आवंटन न होने से यह स्थल अस्तित्व में नहीं आ सकें।
..
को
वेंडिंग जोन को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। जीआईसी के पास कुछ दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
-सत्येंद्र सिंह, प्रभारी ईओ/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed