फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vasantpanchami today

Basti News: वसंत पंचमी आज,निर्वाध लग्न में होंगे सात फेरे

Wed, 25 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
vasantpanchami today
वसंत पंचमी आज, निर्बाध लग्न में होंगे सात फेरे
विज्ञापन

ज्ञान की देवी सरस्वती की जगह-जगह होगी पूजा, बन रहे चार दुर्लभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बृहस्पतिवार को पड़ रही माघ शुक्ल पंचमी तिथि यानी वसंत पंचमी कई मामलों में खास है। ग्रह, नक्षत्र और राशियों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में पर्व की महत्ता काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा निर्बाध लग्न होने की वजह से शादी-विवाह के लिए भी अच्छा मुहूर्त है।
ऐसे में एक ओर जहां वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की तैयारियां की गई हैं, वहीं, बड़ी संख्या में मांगलिक आयोजन के लिए बैंडबाजा, बरात निकालने की भी तैयारी है। इसके लिए शहर के सभी होटल, मैरिज लॉन, बारात घर आदि फुल हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सतीश मणि त्रिपाठी के अनुसार वैसे तो पंचमी तिथि 25 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि के हिसाब से वसंत पंचमी 26 जनवरी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। देवी सरस्वती की पूजा के लिए बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत भी हो जाती है। इस दिन कुछ खास चीजें खरीदकर घर लाने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। विद्वानों का मत है कि प्रकृति के नवनिर्माण की इस ऋतु में उत्तरायण ग्रह परिवर्तन के साथ ऋतु परिवर्तन होता है।
दूर होंगी वैवाहिक जीवन की समस्याएं
वसंत पंचमी के दिन भगवान कामदेव और रति की भी पूजा की जाती है। वसंत पंचमी के दिन जल्दी स्नान करके पीले वस्त्र धारण करें। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की आराधना करें। भगवान कामदेव और माता रति की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रहीं समस्याएं दूर हो जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था। इसलिए इस दिन शादी-विवाह से जुड़ीं चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। जैसे- शादी का जोड़ा, गहने या फिर कोई अन्य विवाह उपयोगी वस्तु खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पीले रंग की फूल माला
मां सरस्वती को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं। इसलिए वसंत पंचमी के दिन देवी को पीले रंग के फूल अर्पित करें। अपने घर में देवी सरस्वती की पूजा कर उन्हें पीले रंग के फूलों की माला पहनाएं और साथ ही इस दिन घर के मुख्य द्वार को भी पीले रंग के फूलों से सजाएं।
संगीत की देवी के प्रिय दिन संगीत से संबंधित कोई भी वस्तु घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर उनके लिए जो संगीत से प्रेम रखते हैं। छोटी सी बांसुरी लेकर मां सरस्वती के चरणों में अर्पित कर सकते हैं।

मोरपंखी का पौधा
वसंत पंचमी के दिन आप मोरपंखी का पौधा भी घर लेकर आ सकते हैं। इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। जिस घर में मोरपंखी का पौधा होता है, उस घर के बच्चों पर स्वयं माता सरस्वती की कृपा रहती है। घर की पूर्व दिशा में यह पौधा जोड़े से लगाने पर बहुत लाभ देता है। वसंत पंचमी के दिन आप माता सरस्वती का कोई चित्र, मूर्ति या प्रतिमा भी घर लेकर आ सकते हैं। घर में सरस्वती की मूर्ति रखना बहुत अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed