{"_id":"65b568ac243ae04b09012d34","slug":"vantangis-hoisted-the-flag-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110565-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वनटांगियों ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वनटांगियों ने किया ध्वजारोहण
Sun, 28 Jan 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के वनटांगिया को सम्मानित करते सीईओ अजय पांडेय।
गणतंत्र दिवस पर हुआ वनटांगियों का किया गया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोद लिए बनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन के वनटांगियों ने कप्तानगंन स्थित इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के केंद्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित राम गणेश ने कहा कि उन्हें जो सम्मान दिया गया है उसका श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है। पहली बार किसी बड़ी संस्था ने ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि 100 साल तक उपेक्षित रहे बनटांगियों को भारतीय गणतंत्र के नागरिक के रूप में मुख्यमंत्री ने पहचान दिलाई। ब्रिटिश हुकूमत में 1918 के आसपास साखू के जंगलों को लगाने वाले लोगों की पहचान आजाद भारत में भी राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं थी। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी ने बनटांगिया गांव को राजस्व ग्राम घोषित कर उन्हें अधिकार दिलाया। उन्हें समाज और विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया। बनटांगिया समुदाय के लोगों के प्रति मुख्यमंत्री का उनके संसदीय कार्यकाल से ही विशेष लगाव रहा है। बतौर सांसद उन्होंने वनटागियों की बदहाली दूर करने के लिए निजी तौर पर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की थी।
बनवासी लक्ष्मीना देवी सम्मान से गदगद होकर कहती है कि यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद है। संस्था की ओर से सीईओ अजय पांडेय ने वनवासियों को तिलक लगाकर माला और पगड़ी पहनकर चरण वंदना की। मुख्य अतिथि को प्रशस्ति पत्र, सभी वनवासियों को अंग वस्त्र, मिठाई, फल, कंबल, वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।