{"_id":"63bc57ac1a7ce34e327a202b","slug":"vaccination-will-be-start-of-children-basti-news-gkp4637862108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीकाकरण से छूटे 27 हजार बच्चों के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीकाकरण से छूटे 27 हजार बच्चों के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
प्रेस क्लब में सीएमओ डा.आरपी मिश्रा ने प्रेस वार्ता किया।
- फोटो : BASTI
टीकाकरण से छूटे 27 हजार बच्चों के लिए चलेगा अभियान
- मिजिल्स रूबेला उन्मूलन के तहत लगाया जाएगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि नियमित टीकाकरण में छूटे शून्य से पांच साल तक के बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सोमवार से विशेष पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ है। अभियान के तहत 27 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ सोमवार को कार्यालय में देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिजिल्स रूबेला उन्मूलन व नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के हेड काउंट सर्वे एवं टीकाकरण के लिए विशेष पखवाड़ा की तैयारियों के लिए हाल ही में चार लाख 27 हजार 838 घरों/परिवार को चिह्नित किया गया है।
जिसमें शून्य से पांच वर्ष तक के दो लाख 77 हजार 40 बच्चे मिले हैं। इसमें टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की संख्या 27 हजार 21 है। जिनको टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण के लिए सत्र आयोजित हो रहा है। प्रधान, कोटेदार टीकाकरण में सहयोग करें, ताकि सभी छूटे बच्चों को टीका से आच्छादित हो सके। अभियान का पहला चरण 20 जनवरी तक अभियान चलेगा। इसके बाद द्वितीय चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी एवं तृतीय चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। डीआईओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीकाकरण के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।