{"_id":"61d487ccc152a66e204bc29c","slug":"vaccination-of-23767-basti-news-gkp422485830","type":"story","status":"publish","title_hn":"23767 लोगों को लगाई गई कोविडरोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23767 लोगों को लगाई गई कोविडरोधी वैक्सीन
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कालेज में कोविड का टीका लगाती स्वस्थ्य विभाग क?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23767 लोगों को लगाई गई कोविडरोधी वैक्सीन
किशोर वर्ग टीका लगवाने में दिखा रहा उत्साह
जिला, महिला अस्पताल व सभी सीएचसी-पीएचसी पर चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। मंगलवार को कुल 365 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर 23 हजार 767 लोगों को कोविडरोधी वैक्सीन लगाई गई। इंटर कॉलेजों में 15 से 18 वर्ष वाले बच्चे वैक्सीन से छूट गए थे, उन्हें अभियान के तहत विद्यालय में ही टीका लगवाया गया।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। बूथ पर ही पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है, इससे लोगों को सहूलियत मिल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गांव व शहर में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। बीमार व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाए जा रहे हैं।
शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में स्कूलों व शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर के माध्यम से वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 185 लोगों को कोविशील्ड और 240 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 69 को कोविशील्ड और 183 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। शहर के कई स्थानों पर चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए भी टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 24 लाख 57 हजार 799 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, बालिका विद्या मंदिर रामबाग में वैक्सीनेशन कैंप में किशोरियों को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह, शिक्षक ज्योति सिंह ने सहयोग किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी अभियान चलाकर किशोरियों को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने सहयोग किया। एएनएम लक्ष्मी पांडेय आदि ने वैक्सीनेशन किया। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में भी वैक्सीनेशन हुआ। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष एलके पांडेय ने टीकाकरण में सहयोग किया।