फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   vaccination for drivers from 14 june

फेरी व वाहन चालकों के लिए 14 जून से विशेष टीकाकरण

Fri, 11 Jun 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination for drivers from 14 june
फेरी व वाहन चालकों के लिए 14 जून से विशेष टीकाकरण
विज्ञापन

नगर पालिका व आरटीओ में स्थापित होगा कोविड वैक्सीनेशन सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में फेरी व रेहड़ी, पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, ऑटो रिक्शा, रिक्शा व बस चालकों के लिए 14 जून से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इनसे संबंधित विभागों में बूथ बनाकर प्रत्येक दिन कम से कम सौ लोगों का वैक्सीनेशन होगा। इसे लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीएम ने ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि रेहड़ी, पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता का टीकाकरण कराये जाने के लिए नगर पालिका कार्यालय में सीवीसी स्थापित कराएं। इसके लिए 18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए दो अलग-अलग बूथ स्थापित किया जाएगा। एक दिन में प्रत्येक बूथ पर 50-50 लोगों का टीका लगेगा। डीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत फेरीवाला तथा फुटपाथ दुकानदारों का टीका लगेगा। एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि उनके विभाग में भी दो अलग-अलग बूथ स्थापित किया जाएगा, जिसमें कामर्शियल वाहन चालकों, बस, टैक्सी, रिक्शा चालकों, ई-रिक्शा चालकों का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। डीएम ने सीएमओ डॉ. अनूप कुमार को इन बूथों पर आवश्यक संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

18 से 44 के टीकाकरण में सूबे में बस्ती को 21 वां स्थान
बस्ती। डीएम ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 56,291 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। कुल 11,44,684 संभावित आबादी के सापेक्ष यह 4.92 प्रतिशत है। इस उम्र के लोगों के टीकाकरण में प्रदेश में जिला 21वें स्थान पर है। बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु की 5,32,850 संभावित आबादी के सापेक्ष 1,67,815 लोगों को पहली डोज (31 प्रतिशत) तथा 22,190 को सेकेंड डोज (चार प्रतिशत) टीका लगाया गया है। इसमें प्रदेश में जिला 25वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed