फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UPSSSC: The deal was done through Bablu of Bihar for a quarter of a million

यूपीएसएसएससी : बिहार के बबलू के जरिए पौने दो लाख में हुई थी डील

Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
UPSSSC: The deal was done through Bablu of Bihar for a quarter of a million
बस्ती। बिहार का रहने वाला बबलू दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाइयों के खेल का असली मास्टरमाइंड है। उसने ही अभ्यर्थी और मुन्ना भाइयों के बीच की कड़ी का काम किया। इन लोगों के बीच पौने दो लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा हुआ था। जिसमें से 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिया गया था। बाकी के डेढ़ लाख रुपये परीक्षा पास होने के बाद देने की बात तय हुई थी। अगर अभ्यर्थी परीक्षा पास नहीं होता तो एडवांस में दी गई रकम भी वापस करने की बात हुई थी। पुलिस बबलू के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। हालांकि अभी उसके बारे में नाम के अलावा अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। वह मोबाइल फोन के जरिए ही इन अभ्यर्थियों और मुन्ना भाइयों से संपर्क करता था।
विज्ञापन


-------------

अभ्यर्थियों का बनवाए थे फर्जी आधार कार्ड

- असली अभ्यर्थी और मुन्ना भाइयों की डीलिंग के बाद दोनों ने अच्छी तरह हो रिहर्सल किया था। यहां तक कि अभ्यर्थी का फर्जी आधार कार्ड भी इन सबने बनवा लिया था। उसमें फोटो मुन्ना भाइयों की लगी थी लेकिन नाम असली अभ्यर्थी का था। यहां तक कि हस्ताक्षर बनाने का भी अच्छा-खास रिहर्सल किया था। इसलिए हस्ताक्षर व अन्य जगह नाम भी हूबहू अभ्यर्थी की तरह ही कर रहे थे।
विज्ञापन


--

बायोमैट्रिक और रेटिना मिसमैच होने से पकड़े गए

- मुन्ना भाइयों ने अपनी तरफ से काफी तैयारी की थी लेकिन परीक्षा एजेंसी की हाईटेक सुरक्षा प्रणाली को भेद पाने में वे नाकाम रहे। असल में प्रत्येक 120 अभ्यर्थी पर एक बायोमैट्रिक व आई-रेटिना नमूना लेने की टीम तैनात की गई थी। पकड़े गए मुन्ना भाई यहीं गच्चा खा गए। उनका आई-रेटिना और बायोमैट्रिक का नमूना जैसे ही आयोग को भेजा गया तभी वहां से जिले में तैनात पर्यवेक्षक के पास सूचना आ गई कि दो परीक्षार्थियों का नमूना मैच नहीं कर रहा है। इसके बाद आयोग के पर्यवेक्षक मो. सुल्तान और विवेक चौहान परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

तीन अभ्यर्थी,तीन मुन्ना भाइयों पर केस

- गिरफ़्तार किए गए तीन मुन्ना भाइयों और तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रकाश कुमार निवासी सिरसिया थाना सिकटा जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार जो आशीष चतुर्वेदी जनपद देवरिया के स्थान पर परीक्षा देने आया था। जबकि दूसरा व्यक्ति मिथिलेश कुमार निवासी परसा थाना झंझारपुर जनपद मधुबनी बिहार जो सत्य प्रकाश गौड़ पुत्र शंकर निवासी जिला देवरिया के स्थान पर परीक्षा देने आया था। जबकि प्रद्युम्न सिंह कालेज पर पकड़ा गया अजीत कुमार पुत्र शिवजतन निवासी रहूई थाना रहुई जिला नालंदा बिहार जो अविनाश निवासी बरसीपार मिश्र टोला चकरवा बहोरदास देवरिया की जगह परीक्षा देने आया था।


----------------

बस्ती के अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने मुन्ना भाई गोंडा में गिरफ्तार

- बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष कुमार नाम के एक युवक ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। मनीष का सेंटर जिले के एम्स इंटरनेशनल स्कूल में गया था। दूसरी पाली में मनीष की परीक्षा होनी थी। लेकिन मनीष ने खुद परीक्षा न देकर अपने स्थान पर बिहार के सोनू कुमार नाम के युवक को भेज दिया। परीक्षा के दौरान सोनू कुमार की बायोमैट्रिक अटेंडेंस को आनलाइन करते ही उसका डाटा मिस मैच हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed