फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar in quota selection, meeting postponed

Basti News: कोटा चयन में हंगामा, बैठक स्थगित

Mon, 03 Mar 2025 10:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Mar 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar in quota selection, meeting postponed
कलवारी। बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम में कोटा चयन को लेकर सोमवार को हुई बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई और बैठक को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम का कोटा पिछले तीन वर्षों से दूसरे कोटे से संबद्ध है। इससे पहले भी दो बार हुई बैठक में मानक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बैठक स्थगित करना पड़ा था। सोमवार को आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलवारी में राशन की दुकान के चयन को लेकर बैठक शुरू होते ही एडीओ पंचायत अवधेश प्रसाद की ओर से ग्रामीणों को दो बार हस्ताक्षर करने के लिए कहने पर ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

संकटा सिंह, सुरेश सिंह, अमित, राजेश, अजीत, विजयपाल, शिवकुमार, मनीष आदि का कहना था कि बैठक में कलवारी मुस्तहकम में आबादी के सापेक्ष कम से कम 1300 लोग मौजूद होने चाहिए। एडीओ पंचायत ने बताया कि गांव की राशन की दुकान विगत तीन वर्षों से बगल के गांव कलवारी एहतमाली से संबद्ध है। ग्राम पंचायत का कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीण शोर करने लगे। लिहाजा बैठक की कार्यवाही पूरा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed