फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uproar against selling branded medicines instead of generic, Jan Aushadhi Kendra sealed

Basti News: जेनेरिक की जगह ब्रांडेड दवाएं बेचने के विरोध में हंगामा, जन औषधि केंद्र सील

Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar against selling branded medicines instead of generic, Jan Aushadhi Kendra sealed
विरोध प्रदर्शन करते बीसीडीए के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल के अंदर संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को लेकर शुक्रवार को एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया। अस्पताल के बाहर स्थित दवा व्यापारियों ने इस केंद्र पर जेनेरिक की जगह सामान्य दवाओं की बिक्री होने का आरोप लगाने लगे।
व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर जन औषधि केंद्र के बाहर आकर विरोध करने लगे। औषधि निरीक्षक को जन औषधि केंद्र को सील करना पड़ा। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

महिला अस्पताल परिसर में गेट के पास संचालित पीएम जन औषधि केंद्र पर जेनेरिक की जगह सामान्य दवाओं की बिक्री की सुगबुगाहट काफी दिनों से चल रही थी। इसको लेकर अस्पताल के बाहर निजी दवा की दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों में आक्रोश था। शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारी विरोध पर उतर आए। करीब एक दर्जन अंग्रेजी दवा की दुकानों का शटर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बीसीडीए के पदाधिकारी भी पहुंच गए। लामबंद दवा व्यापारी जन औषधि केंद्र के पास बेमियादी धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद मामला तूल पकड़ लिया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार मौके पर भेजे गए। दवा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जन औषधि केंद्र पर सामान्य दवाओं की बिक्री की जा रही है। इसमें अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत हैं।

अंदर के डॉक्टर एवं स्टॉफ से सेटिंग कर मरीजों के पर्चे पर बाहर की दवा लिखाई जा रही है। बाद में जन औषधि केंद्र से उन्हें रुपये लेकर उपलब्ध करा दिए जा रहे हैं। जबकि इस केंद्र पर सिर्फ जेनेरिक दवाएं ही बेची जा सकती हैं। दवा व्यापारियों ने औषधि निरीक्षक के सामने इस केंद्र के जांच की मांग रखी। मगर, मौके पर केंद्र बंद पाया गया। औषधि निरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से केंद्र को सील कर दिया। तब जाकर दवा व्यापारी शांत हुए। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed