{"_id":"58308f454f1c1b39299006c0","slug":"upgraded-64-atms-in-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 में 64 एटीएम अपग्रेड हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 में 64 एटीएम अपग्रेड हुए
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के पास एटीएम खुलने का इंतजार करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बैंकों को मांग के अनुरूप कैश नहीं मिल पा रहा है। इस कारण से बैंक लोगों को निर्धारित धनराशि नहीं उपलब्ध करा पा रहे हैं। हालांकि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अन्य जिलों के चेस्ट से आठ करोड़ रुपये मंगाकर काम चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बैंकों को प्रतिदिन चार से पांच लाख रुपये ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं जिले के 110 एटीएम में से 64 को अपग्रेड किया जा चुका है। इनमें एसबीआई के 44 और पीएनबी के 22 एटीएम शामिल हैं। अब इनसे नई नोट निकलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। शहर में एटीएम को अपग्रेड करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके इंजीनियर शहर में मौजूद रहकर एटीएम को अपग्रेड करने में लगे है। रोजाना चार छह एटीएम चालू हो रहे हैं।
जिले में 27 बैंको की 178 शाखाएं और 110 एटीएम हैं। इसके बावजूद लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों और एटीएम से रुपये निकालने के लिए उसे घंटों लाइन लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार लोगों को रकम नहीं मिल पा रही है। किसी बैंक से घंटों लाइन लगाने के बाद बमुश्किल 10 हजार रुपये मिल रहे हैं तो किसी बैंक से रुपये कम उपलब्ध होने की बात का हवाला देते हुए महज दो हजार की रकम ही दी जा रही है। शहरी क्षेत्र में एसबीआई और पीएनबी, एचडीएफसी आदि बैंक तो जैसे तैसे अपने ग्राहकों को 10 हजार तक रकम का भुगतान एक बार में कर दे रहीं है, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी शाखाओं से 10 हजार से नीचे की धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र को छोड़ दें तो ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का दुक्का एटीमएम ही चालू हैं जो एसबीआई के है। बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि एटीएम को अपग्रेड किया जा रहा है। सबसे खराब हालत पूर्वांचल बैंक की है। इसकी शाखाओं को कभी कभार दो तीन लाख रुपये मिल जा रहे हैं, जिससे वह छोटी रकम का भुगतान कर पा रही है।