{"_id":"65e764007134251820050490","slug":"up-will-start-from-march-16-basti-news-c-207-1-sgkp1003-112478-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 16 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 16 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन
Tue, 05 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
चार विद्यालय मूल्यांकन केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की परीक्षा नौ मार्च को समाप्त हो जाएगी। अब मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी गई है। बोर्ड के सचिव ने 16 मार्च से कापियों के मूल्यांकन करने के निर्देश हैं। 13 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करना है। जिले से मूल्यांकन के लिए चार विद्यालयों का नाम बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से मंजूरी के बाद इन विद्यालयों पर मूल्यांकन केंद्र की जरूरतों को पूरा कराया जाएगा।
डीआईओएस जगदीश शुक्ला का कहना है कि मूल्यांकन केंद्र का प्रस्ताव भेजा गया है। अंतिम निर्धारण बोर्ड लेगा। बोर्ड परीक्षा नौ मार्च को समाप्त हो रही है। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य होगा। कापियों का मूल्यांकन 31 मार्च तक चलेगा। इसी बीच होली की वजह से 24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज व श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के नाम मूल्यांकन केंद्र के लिए भेजा गया है।
परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड की कापियां आने लगेंगी। कापियां मूल्यांकन केंद्रों पर सीधे पहुंचेंगी। मूल्यांकन केंद्र पर पानी, शौचालय आदि के प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा सभी कमरों में बिजली, पंखा, बेंच व मेज आदि की व्यवस्था होगी। बोर्ड की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसकी रिकार्डिंग की जांच जरूरत पड़ने पर अधिकारी करेंगे। परीक्षक के एक बार विद्यालय में प्रवेश करने के बाद उसे मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद ही बाहर जाने दिया जाएगा। किसी बाहरी व्यक्ति काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।