{"_id":"646932971a863912980f6de4","slug":"up-board-released-the-academic-calendar-of-secondary-schools-basti-news-c-7-1-174836-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपी बोर्ड ने जारी किया माध्यमिक स्कूलों का शैक्षिक कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपी बोर्ड ने जारी किया माध्यमिक स्कूलों का शैक्षिक कैलेंडर
Sun, 21 May 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक स्कूलों के लिए यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर में मई में प्रथम मासिक टेस्ट के बाद पूरे सत्र में कमजोर छात्र-छात्राओ पर ध्यान देने की नई व्यवस्था किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर तैयारी कराने के लिए जनवरी में छात्र-छात्राओं के समस्या समाधान शिक्षक करेगें। अर्द्धवार्षिक परीक्षा सितंबर में होगा।। बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी।
जिले में कुल 389 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। जिसमें 23 राजकीय,70 वित्त पोषित और 296 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल में आज के सुविचार की एक पंजिका बनाई जाएगी और महीने के अंत में सर्वश्रेष्ठ सुविचार प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी का कॅरियर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण किया जायेगा। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी इच्छा के अनुसार कैरियर चुन सकते है। प्रतिदिन पठन-पाठन का कार्य छात्र के ई-मेल आईडी पर भेजा जायेगा।
तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। छात्र-छात्राओ को जिले में होने वाले शिल्प मेलों व प्रदर्शनी का भ्रमण विद्यार्थियों को कराया जाए। इससे उनमें स्वावलंबन तथा व्यावसायिक विकसित होगा।