फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP board centar standard go to done

मानक न पूरा करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 31 Dec 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
UP board centar standard go to done
मानक न पूरा करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसको लेकर उपशिक्षा निदेशक ओपी मिश्र और डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में अफसरों ने निर्देश दिया कि मानक पूरा न करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में 132 परीक्षा केंद्रों में से केवल 95 व्यवस्थापक ही पहुंचे, जिससे 37 को नोटिस जारी करने के लिए आदेश दिया गया।

कहा कि शासन की मंशा है कि केंद्र व्यवस्थापकों को पांच जनवरी तक व्यवस्था सुनिश्चित कर लेनी है। केंद्र की व्यवस्थाओं को देखने के लिए जिला स्तर पर गठित टीम केंद्रों का निरीक्षण करेगी। अफसरों ने कहा कि केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर और राउटर डिवाइस लगाना अनिवार्य किया गया है। कंट्रोल रूम डीआईओएस कार्यालय में बनाया जाएगा। जहां से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को लाइव देखा जा सकता है। जिले में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में छह केंद्र कम है। उपशिक्षा निदेशक ओपी मिश्र ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक शासन के मंशा के अनुरूप जो मानक तय किए उसको जल्द से जल्द पूरा कर लें। अगर कोई केंद्र व्यवस्थापक मानक नहीं पूरा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीलम सिंह, निलोफर उस्मानी, योगेश शुक्ला, वेदमणि सिंह, आज्ञाराम वर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अर्चना त्रिपाठी, राम सुभाष चौधरी, उमेश श्रीवास्वत, दिग्विजय सिंह, राभ भवन, शिव पूजन मिश्र, डा.विनोद कुमार राय, रमेश चंद्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, राजेश कुशवहा, राम नरोत्तम, श्रीकांत मिश्र, डा.हरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार पाठक सहित तमाम प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed