फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled truck entered shop on four lane

Basti News: फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, मची अफरातफरी

Mon, 15 Jan 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck entered shop on four lane
कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर रविवार तड़के बेकाबू ट्रक एक दुकान में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। हादसे में टेंपो सहित दुकान का काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर अयोध्या-बस्ती लेन में श्रवण चाट और शंकर चाय की दुकान है। रविवार को तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दुर्गेश की मिठाई का काउंटर और शंकर चाय वाले के ठेला को चपेट में ले लिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

यहां पर शुक्रवार की रात नौ बजे भी बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे एक ट्रक का अचानक स्टेरिंग फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाडर पार करके श्रवण और शंकर की चाय की दुकान में घुस गया था। बगल खड़ा एक टेंपो भी चपेट में आ गया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed