फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tyre of a moving car in burst overturned several times and collided with tractor Two killed and seven injured

UP: चलती कार का फटा टायर, कई बार पलटी खाकर ट्रैक्टर से टकराई; दो की मौत व सात लोग घायल

Tue, 21 Mar 2023 07:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

राम जानकी मार्ग पर छावनी थाने के रानी की बगिया के पास मंगलवार को दिन में तीन बजे के करीब अयोध्या जा रही लग्जरी कार का टायर फट गया। 

विज्ञापन
tyre of a moving car in burst overturned several times and collided with tractor Two killed and seven injured
चलती कार का टायर फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम जानकी मार्ग पर छावनी थाने के रानी की बगिया के पास मंगलवार को दिन में तीन बजे के करीब अयोध्या जा रही लग्जरी कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए ट्रैक्टर से जा टकराई गई। कार में फंसी महिला समेत सभी नौ लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया, जिनमें दो को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के लालपुर गांव के शत्रुघन मिश्रा परिवार व रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को टांडा अंबेडकरनगर लड़की की शादी तय करने गए थे। लौटते समय राम जानकी मार्ग पर छावनी थाने के रानीबगिया के पास अचानक कार का पिछला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलटते हुए दाहिने किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कार के अंदर फंसे हुए लोगों को एक-एक करके निकाला गया। इसी बीच सूचना पाकर छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय टीम के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने विशाल कनौजिया (19) पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम व थाना टांडा जिला अंबेडकरनगर तथा शिवमोहन पाठक (65) पुत्र चंद्रकेत पाठक निवासी ग्राम बंदीदासपुर थाना पूराकलंदर जिला अयोध्या को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अन्य घायलों में शत्रुघ्न मिश्रा पुत्र रामाधार ग्राम लोलपुर नवाबगंज गोंडा, अंकित मिश्रा पुत्र नरसिंह मिश्रा ग्राम लोलपुर नवाबगंज गोंडा, हरिमोहन पाठक पुत्र चंद्र केत पाठक, सुनील पाठक पुत्र देव प्रसाद पाठक, सुरेंद्र मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा, उर्मिला पत्नी रामआधार, अमन पुत्र भौकाली को इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया।  एसओ ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed