{"_id":"67703988832fa5a1d80a06e0","slug":"two-youths-attacked-in-vegetable-market-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129518-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर की टक्कर से पलटा डीसीएम तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर की टक्कर से पलटा डीसीएम तीन लोग घायल
Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह ट्रेलर की टक्कर से डीसीएम रेलिंग तोड़ते हुए पलटा गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, लुधियाना (पंजाब) से कपड़ा लादकर एक डीसीएम फोरलेन के रास्ते संत कबीरनगर जा रही थी। शनिवार की सुबह करीब 4:40 बजे जैसे ही डीसीएम कप्तानगंज ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी बगल के लेन में चल रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर डीसीएम को टक्कर मार दी।
इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए अपने बाएं साइड में पलट गया। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में 30 वर्षीय चालक दीपक पाठक निवासी रेवतीगंज थाना इनायतनगर, 35 वर्षीय कपड़ा व्यापारी शमशाद अलीनिवासी टिब्बा रोड थाना लुधियाना पंजाब घायल हो गए। सुबह टहलने निकले लोग टक्कर के दौरान वाहनों के करीब होने के नाते भागकर किसी तरह जान बचाई। संवाद