{"_id":"69ed0ea6d8fe6d36d202d4d8","slug":"two-silver-crowns-weighing-15-kg-each-stolen-from-kali-mata-temple-basti-news-c-207-1-bst1006-157507-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: काली माता मंदिर से डेढ़-डेढ़ किलो के दो चांदी के मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: काली माता मंदिर से डेढ़-डेढ़ किलो के दो चांदी के मुकुट चोरी
विज्ञापन
मरवट गांव स्थित काली माता मंदिर से मुकुट हुए चोरी-संवाद
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के मरवट गांव स्थित काली माता मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोलकर चांदी के दो मुकुट चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने वाली मंजू शुक्ल शनिवार की जब मंदिर पहुंचीं तो ताला खुला मिला और माता के दोनों मुकुट गायब थे। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चोरी हुए दोनों मुकुट करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी के थे, यह मुकुट गांव निवासी अखिलेश शुक्ल उर्फ अंकुर ने 26 जनवरी 2026 को अर्पित किया था। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में 111 रुपये चढ़े हुए भी मिले हैं। इ
मामले की सूचना पर मंदिर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का मानना है कि चोर ही जाते समय यह राशि चढ़ाकर गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है आया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।