{"_id":"61b0dfb2e3ae4b1f1a409656","slug":"two-shop-license-cancel-basti-news-gkp4191757123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो थोक खाद व्यापारियों का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो थोक खाद व्यापारियों का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
उर्वरक दुकानों को जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने किया निरीक्षण। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो थोक खाद व्यापारियों का लाइसेंस निलंबित
- पीओएस मशीन और स्टॉक रजिस्टर देने में आनाकानी पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस को उप निदेशक कृषि ने बुधवार को निलंबित कर दिया। डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर बुधवार को डीडी कृषि और डीएओ ने थोक खाद विक्रेताओं व फुटकर बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि निरीक्षण में थोक खाद व्यापारी शिवम ट्रेडिंग कंपनी हड़िया और शिवेन फर्टिलाइजर पांडेय बाजार का लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश डीएओ मनीष कुमार सिंह को दिया गया है। वहीं दो साधन सहकारी समिति के सचिव के निलंबन की संस्तुति की गई है।
डीडी कृषि ने बताया कि हड़िया स्थित शिवम ट्रेडिंग कंपनी की पीओएस मशीन निरीक्षण के दौरान खराब मिली। जांच के लिए प्रोपराइटर से स्टॉक रजिस्टर मांगा गया जो उन्होंने उपलब्ध नहीं कराया। इस कारण स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया। वहीं पांडेय बाजार स्थित शिवेन फर्टिलाइजर के यहां पीओएस मशीन नहीं मिली, स्टॉक रजिस्टर मांगने प्रोपराइटर के बेटे ने बताया कि पीओएस मशीन व स्टॉक रजिस्टर पिताजी कहीं रखकर चले गए हैं। जिससे स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया। साधन सहकारी समिति भरौली बाबू पहुंची डीडी को देखकर सचिव भाग खड़े हुए। समिति से उर्वरक खरीद चुके किसान जगदीश, परमात्मा प्रसाद व गौरी ने बताया कि यूरिया के लिए उनसे सचिव ने 275 रुपए प्रति बोरी की कीमत वसूली है। समिति सचिव राधेश्याम यादव को निलंबित करने की संस्तुति सहायक निबंधक सहकारिता से कर दी गई है। क्षेत्रीय सहकारी समिति बनकटा निरीक्षण के दौरान समिति बंद मिली। पूछने पर चौकीदार राम चंद्र ने बताया कि सचिव विजय नंद दूबे कभी-कभी ही आते हैं। सचिव को निलंबित करने की संस्तुति सहायक निबंधक सहकारिता से किया गया है। डीडी ने बताया कि पांडेय बाजार स्थित आयुष ट्रेडिंग कंपनी से डीएपी व सिंगल सुपर फास्फेट का एक-एक और मौया खाद भंडार बेलौड़ी से जिंक का दो व सिंगल सुपर फास्फेट का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है।
डीएओ ने किया तीन दुकानों को निलंबित
डीएम के निर्देश पर औचक निरीक्षण करने नरसिंहपुर सीरपतपुर निरीक्षण करने पहुंचे डीएओ मनीष कुमार सिंह को तिवारी और सिंह खाद भंडार बंद मिली। यही हाल बेलवरिया स्थित वर्मा खाद भंडार का मिला। डीएओ ने बताया कि तीनों दुकानें बंद मिलीं और बाहर रेट बोर्ड भी नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि संचालक अभी दुकान बंदकर चले गए। डीएओ ने बताया कि तीनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।