फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two rewarded history sheeters arrested by police

Basti News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी हिस्ट्रीशीटर

Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two rewarded history sheeters arrested by police
बस्ती। गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित 25-25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार सरगना रोहित पांडेय निवासी बड़हर खुर्द थाना हर्रैया और उसके साथी आकाश पटवा निवासी कोतवालपुर अमोढ़ा थाना छावनी पर 12 आपराधिक केस दर्ज हैं।
इस गिरोह का एक प्रमुख आरोपी चिंगारी उर्फ लकी दुबे ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। एसपी अभिनंदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस गिरोह में शामिल बाकी सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हर्रैया क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल गांव के श्रवण शुक्ल 23 अप्रैल को अपनी बहन राजकुमारी देवी पत्नी ओमप्रकाश त्रिपाठी के घर गए थे। करीब 8:30 बजे रात को स्कार्पियो में सवार होकर बड़हरखुर्द निवासी चिंगारी उर्फ लकी दुबे, रोहित पांडेय, रुद्र पाठक निवासी पकड़ी जाप्ती थाना पैकोलिया आदि कई लोग पहुंचे। श्रवण शुक्ल की तहरीर के मुताबिक पुरानी रंजिश में हत्या करने की नीयत से फायर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-बहन जान बचाने के लिए घर में भागे और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने दरवाजे पर काफी धक्का दिया। फाटक नहीं खुलने पर घर में आग लगा दी, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया। बाद में पीआरबी को सूचना मिली और पुलिस पहुंची। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में सात आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed