फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply remains disrupted in 18 to 20 villages.

Basti News: 18 से 20 गांवों में अब भी बिजली आपूर्ति बाधित

Wed, 30 Sep 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Power supply remains disrupted in 18 to 20 villages.
विक्रमजोत। क्षेत्र में पांचवें दिन मंगलवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मलौली, विक्रमजोत, केनौना, कोहरायें और रिधौरा फीडर से जुड़े अधिकांश गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि, अब भी 18 से 20 गांवों में बिजली नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

कुछ इलाकों में आपूर्ति शुरू होने के बाद ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। हर्रैया से विक्रमजोत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से उपकेंद्र बंद हो गया था। वहीं, 11 केवी की कई लाइनों पर पेड़ और डालियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जेई भूपेंद्र यादव ने बताया कि सभी फीडरों पर लाइन दुरुस्त करने का काम जारी है। उपकेंद्र क्षेत्र में करीब 95 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed