फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power crisis persists even after 90 hours; dozens of villages in darkness.

Basti News: 90 घंटे बाद भी बिजली संकट, दर्जनों गांव अंधेरे में

Wed, 30 Sep 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Power crisis persists even after 90 hours; dozens of villages in darkness.
महादेवा। बृहस्पतिवार को आंधी के दौरान गुल हुई बिजली 90 घंटे बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। महादेवा, महसो, देईसाड़ और पड़ियापार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। पोल गिरने और तार टूटने से कई गांवों में अब भी बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

आंधी में तीन फीडरों पर कुल 105 बिजली के पोल धराशायी हो गए। इसके बाद से बिजली विभाग की टीमें पोल खड़े करने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटी हैं। लंबे समय से बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित है। इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। मोबाइल चार्ज करने और पेयजल की व्यवस्था करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बजहा उर्फ पड़ियापार फीडर में करीब 45, महसो में 32 और देईसाड़ फीडर में 28 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। पड़ियापार फीडर के अधिकांश पोल दुरुस्त कर दिए गए हैं और अधिकतर गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पड़ियापार फीडर में करीब 45 पोल गिर गए थे। मरम्मत के बाद अधिकतर गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी काम कराया जा रहा है।
-------
महसो में 32 पोल क्षतिग्रस्त, मरम्मत जारी
महसो उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आंधी में फीडर के 32 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हें दुरुस्त करने का काम जारी है। मरम्मत पूरी होने के बाद प्रभावित गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


----
देईसाड़ में पांच गांवों में आपूर्ति ठप
देईसाड़ उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि फीडर क्षेत्र में 28 पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। अधिकांश गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सोहिला, कठैचा, ठकुरापार, बंजरिया और नेवारी में अभी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। टीमें मरम्मत कार्य में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed