फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two platforms of the railway station will shine

Basti News: रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म चमकेंगे

Sun, 18 Dec 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two platforms of the railway station will shine
रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म चमकेंगे
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्मों को अब मजबूत कर चमकाया जाएगा। इसके लिए वर्क डिवीजन ने तकरीबन दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मुख्यालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। धन अवमुक्त हो चुका है। काम शुरू हो चुका है। इससे बस्ती स्टेशन से रोजाना सफर करने वाले औसतन 15 हजार यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
बस्ती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई थी। पुरानी ईंटों से बने प्लेटफार्म जगह-जगह टूट चुके हैं और गड्ढे भी बन चुके हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों पर सवार होने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इसके तहत दोनों प्लेटफार्मों को कंक्रीट व सीमेंट से बनाया जाएगा और उसके बाद टॉयल व मार्बल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यही नहीं, यहां यात्रियों को बैठने के लिए मजबूत कुर्सियां भी स्थापित की जाएंगी। इससे स्टेशन साफ-सुथरा दिखेगा और साथ ही यात्रियों को भी ट्रेनों पर सवार होने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं, सीसी निर्माण होने के कारण यह प्लेटफार्म लंबे समय तक टिकाऊ साबित होंगे और बार-बार मरम्मत के नाम पर सरकारी धन की फिजूलखर्ची में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्लेटफार्मों के सीसी निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। उस पर विभाग ने अपनी संस्तुति दे दी है। टेंडर के बाद काम चालू भी हो गया है। समय से गुणवत्ता के साथ काम पूरा करवाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
- हीरामन प्रसाद, आईओडब्ल्यू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed