फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two new hi-tech seed storages

Basti News: इसी पखवाड़े मिल जाएंगे दो नए हाईटेक सीड स्टोरेज

Sat, 20 Jan 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two new hi-tech seed storages
दोनों ब्लॉकों के किसानों को मिलेगी नई तकनीक व भंडारण की सुविधा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले के दो ब्लॉकों कुदरहा व हर्रैया के किसानों को इसी पखवाड़े मल्टीपरपज सीड स्टोर व टेक्नोलॉली डिसेमिनेशन सेंटर की सौगात मिल जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज व बीज सुरक्षित रखने में आसानी होगी। वह बेेहतर व आधुनकि तरीके से खेती करने के तौर तरीके भी सीख सकेंगे।

किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने जनवरी 2019 में जिले के दुबौलिया, रुधौली, परसरामपुर, रामनगर, सल्टौआ, कुदरहा, विक्रमजोत व हरैया ब्लॉक में मल्टीपरपज सीड स्टोर व टेक्नोलॉली डिसेमिनेशन सेंटर का निर्माण करवाना शुरू किया है। हर सेंटर पर 80.14 लाख रुपये की लागत लगाकर सुसज्जित किया जाना है। इनमें पांच निर्मित होकर संचालित हो गए हैं, लेकिन तीन का निर्माण चल रहा था। डीएम अंद्रा वामसी व सीडीओ जयदेव सीएस ने आरईडी के एक्सईएन अंकुर वर्मा व उनकी टीम को जल्द इन सीड स्टोरेज का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए तो विभागीय अभियंताओं ने कुदरहा व हर्रैया के दो स्टोरेज का निर्माण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि इसी पखवाड़े यह कृषि विभाग को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। इससे यह स्टोरेज किसानों के लिए उपयोगी साबित होने लगेंगे। विक्रमजोत स्थित सीड स्टोरेज भी लगभग 95 फीसदी बनकर तैयार हो चुका है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। कृषि विभाग के संकट हरण पांडेय व उपेंद्र सिंह के अनुसार इन सेंटरों के बन जाने से किसान अपनी उपज व बीज को सुरक्षित रख सकेंगे और उन्हें बेहतर कृषि उत्पादन के लिए प्रशिक्षित भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

कोट
दो हाईटेक सीड स्टोर कृषि विभाग को हैंडओवर करने की प्रक्रिया में हैं। विक्रमजोत स्थित सेंटर का भी निर्माण लगभग 95 फीसदी पूरा हो चुका है।

-अंकुर वर्मा, एक्सईएन, आरईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed