फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two Munna brothers from Bihar were caught appearing for PET exam instead of others.

Basti News: दूसरे की जगह पीईटी परीक्षा दे रहे बिहार के दो मुन्ना भाई पकड़े गए

Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two Munna brothers from Bihar were caught appearing for PET exam instead of others.
वाल्टरगंज व नगर थाने पर दोनों पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शनिवार को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दो मुन्ना भाई पकड़े गए। फेस रिकाग्निशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ली गई उपस्थिति में चेहरे का मिलान न होने पर दोनों पकड़े गए हैं। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को गनेशपुर स्थिति आरसीसी स्कूल और दूसरे को कर्मा देवी कॉलेज संसारपुर में परीक्षा देते समय पकड़ा गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि शनिवार को परीक्षा के दौरान पहली व दूसरी पाली में एक-एक फर्जी अभ्यर्थी को संबंधित थाने की पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुक्रमांक- 01206253 के अभ्यर्थी रामहृदय पटेल निवासी पड़ियापार, जनपद देवरिया के स्थान पर अजय कुमार निवासी बदहाखाल (बरदहा) थाना बाबूबरही जिला मधुबनी, बिहार परीक्षा दे रहा था। अजय ने रामहृदय के नाम से अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड व प्रवेशपत्र बनवाया था। पुलिस ने आरोपी को प्रिंसिपल की सूचना पर तत्काल हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अजय कुमार और पंजीकृत परीक्षार्थी रामहृदय पटेल पर वाल्टरगंज थाने में प्रिंसिपल पूजा वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा फर्जी अभ्यर्थी विवेक कुमार निवासी नेवादा, बिहार, अनुक्रमांक- 01268018 के अभ्यर्थी दुर्गाप्रसाद शाही निवासी भिंगारी बाजार, देवरिया की जगह कर्मा देवी काॅलेज संसारपुर केंद्र पर दूसरी पाली में परीक्षा दे रहा था। फेस रिकाग्निशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से इसे भी पकड़ा गया। नगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि फेस रिकाग्निशन सॉफ्टवेयर से परीक्षार्थियों की कक्ष में उपस्थिति ली जा रही थी। आवेदन फार्म, आधार व प्रवेशपत्र में फोटो मिस मैच होने पर दोनों पकड़े गए। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed