फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two miscreants arrested for robbery in train

ट्रेन में लूट के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbery in train
ट्रेन में लूट के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। जिले की एसओजी टीम ने पुरानी बस्ती पुलिस के साथ मिलकर ट्रेन में लूट और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा है। उनके कब्जे से असलहा-कारतूस के साथ लूट के नौ हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में दो घटनाओं में इनकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देख हमलावर होते हुए दोनों भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। मौके से आरोपित श्रीराम के साथ घनश्याम निवासी माथेपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

साथ ही 29 जनवरी को वाल्टरगंज में हुई टप्पेबाजी से संबंधित आठ हजार 845 रुपये भी बरामद किए गए। एसपी के अनुसार गिरोह का सरगना श्रीराम के खिलाफ गोरखपुर, बहराइच, चित्रकूट में लूट और अन्य आरोपों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed