फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two lakh children of council schools will appear in the exam

Basti News: परिषदीय स्कूलों के दो लाख बच्चे देंगे परीक्षा

Sat, 22 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two lakh children of council schools will appear in the exam
विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंचेगा आज, 24 मार्च से होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 2071 विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के दो लाख 223 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से 22 मार्च को विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे।
कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा के लिए परिषदीय विद्यालय तैयारियों में जुटे हैं। पाठ्यक्रम पूरा कराने के बाद पाठ्य पुस्तक का दोहराव कराया जा रहा है। परीक्षा से जरूरी बातें बच्चों को बताई जा रही हैं। प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने तैयार किया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रश्नपत्र छप चुकेे हैं। 24 से 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में कक्षा एक की परीक्षा मौखिक, कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक जबकि छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी।
विज्ञापन

परिषद के मुताबिक, लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रधानाचार्य समय को घटा बढ़ा सकते हैं। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा के साथ ही किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद 28 मार्च को बच्चों को रिपोेर्ट कार्ड दिया जाएगा। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
परिषदीय स्कूलों की वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 22 मार्च को सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहुंच जाएगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed