फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two killed by Corona, 32 new positive

कोरोना से दो की मौत, जिले मे 32 नए पॉजिटिव

Fri, 11 Sep 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 32 new positive
कोरोना से दो की मौत, जिले में 32 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। ओपेक हॉस्पिटल कैली में उपचार करा रहे दो कोरोना मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 32 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले अब संक्रमितों की संख्या 2790 पहुंच गई है। जबकि मृतकों की संख्या 59 हो गई है। एक्टिव केस 395 हैं। 32 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 2336 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 88814 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। इसमें 87902 लोगों के नमूने की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 85051 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2790 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रशासन को 1057 नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ें डीएम ने जिले में 183 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। इसमें सदर तहसील में 99, हर्रैया में 48, भानपुर में 19 और रुधौली में 17 कंटेंमेंट जोन है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते नहीं हुआ ऑपरेशन, चिकित्सक की मौत
सिकंदरपुर। दुर्घटना में घायल चिकित्सक की बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अयोध्या में एक नर्सिंग होम में वह प्रेक्टिस करते थे। परशुरामपुर कस्बा निवासी चिकित्सक सात सितंबर को ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। लकड़मंडी-परसा मार्ग पर न्योरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर जिला चिकित्सालय अयोध्या पहुंचे। हालत चिंताजनक होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। हेड इंजरी के कारण ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच घायल चिकित्सक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इससे ऑपरेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed