{"_id":"6419fbfcbf47a627db04bfe4","slug":"two-killed-and-seven-injured-in-an-accident-basti-news-c-7-1-93961-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शादी देखकर लौटते समय हादसा, दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शादी देखकर लौटते समय हादसा, दो की मौत, सात घायल
Wed, 22 Mar 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छावनी क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रानीबगिया के पास दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में
विक्रमजोत/छावनी (बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर छावनी थाने के रानी की बगिया के पास मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब अयोध्या जा रही लग्जरी कार का टायर फट गया। कार ट्रैक्टर से जा टकराई। कार में फंसी महिला समेत सभी नौ लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। डॉक्टरों उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के लालपुर गांव के शत्रुघ्न मिश्रा परिवार व रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को टांडा (आंबेडकरनगर) लड़की की शादी तय करने गए थे। लौटते समय राम जानकी मार्ग पर छावनी थाने के रानीबगिया के पास कार का पिछला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलटते हुए दाहिने किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कार के अंदर फंसे लोगों को एक-एक करके निकाला गया।
इसी बीच सूचना पाकर छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय टीम के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने विशाल कनौजिया (19) पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम व थाना टांडा जिला अंबेडकरनगर तथा शिवमोहन पाठक (65) पाठक निवासी ग्राम बंदीदासपुर थाना पूराकलंदर जिला अयोध्या को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अन्य घायलों में शत्रुघ्न मिश्रा ग्राम लोलपुर नवाबगंज गोंडा, अंकित मिश्रा ग्राम लोलपुर नवाबगंज गोंडा, हरिमोहन पाठक, सुनील पाठक, सुरेंद्र मिश्रा, उर्मिला पत्नी रामआधार व अमन को जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। एसओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।