{"_id":"67378993071771f586014251","slug":"two-injured-in-road-accident-one-died-during-treatment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127348-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में दो घायल, इलाज के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में दो घायल, इलाज के दौरान एक की मौत
Fri, 15 Nov 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर दुबौली चौराहे के पास बाइक व साइकिल में भिड़ंत हो गई। दोनों चालक घायल हो गये। घायलों को सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय संतोष कुमार निवासी लुफ्ताबाद माझा कला थाना कलवारी बाइक से अपने बाबा को लाने अशोकपुर माझा थाना दुबौलिया जा रहे थे। दुबौली दुबे गांव के पास साइकिल सवार 80 वर्षीय सुबरन यादव निवासी दुबौली दुबे थाना कलवारी से टकरा कर सड़क पर गिर कर दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में सुबरन यादव की हालत नाजुक होते देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह अस्पताल में ही थे कि उनकी मौत हो गई। संवाद