फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two injured in a fight over a feud, father alleges fatal attack

Basti News: रंजिश में मारपीट में दो घायल, पिता ने लगाया प्राणघातक हमले का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

बहादुरपुर के गुलहरिया गांव में जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से हमला और जातिसूचक गाली देने का मामला सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Two injured in a fight over a feud, father alleges fatal attack

विस्तार

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव में जमीन विवाद में जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप घायलों के पिता ने लगाया है। पुलिस केस पंजीकृत कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में दिलीप सिंह निवासी गुलहरिया थाना कलवारी ने बताया कि बुधवार की शाम को पुरानी रंजिश में गांव के ही सचिन सिंह, विपिन सिंह, प्रमोद सिंह, अमित सिंह पुत्र रामबहाल सिंह तथा मनोज सिंह ने उनके बेटे अंकित सिंह पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। यही नहीं विपिन सिंह द्वारा अवैध असलहे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है, जो मिस हो गया।
विज्ञापन

उसके बाद असलहे की बट से उनके दूसरे पुत्र अमित सिंह पुत्र दिलीप सिंह पर भी प्रहार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बीच बचाव करने आए गांव के दलित इंद्रेश को जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जमीन को लेकर पट्टीदारी का विवाद है, जिसमें मारपीट हुई है। एक युवक के सिर में चोट लगी है। अवैध असलहे के प्रयोग की बात निराधार है। तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed