फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two, including the son of a former Congress district president, killed in car-bike collision.

Basti News: कार-बाइक की टक्कर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत दो की मौत

Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two, including the son of a former Congress district president, killed in car-bike collision.
नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास हुए सडक दुर्घटना मे मृतक शिवांस की फाईल फोटो
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र में गोटवा के पास बसहवा अंडरपास के निकट बुधवार देर रात कार और बाइक की टक्कर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव गांव निवासी संदीप प्रजापति (27) पुत्र राम उजागिर प्रजापति बाइक से बस्ती से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से भी जा भिड़ी। कार में पिकौरा बक्शी निवासी शिवांश पांडेय (25) पुत्र पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, तिनपेडिया निवासी तपिश मिश्रा पुत्र चंद्रभूषण मिश्रा तथा हर्ष गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता सवार थे। पुलिस के मुताबिक, कार शिवांश पांडेय चला रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार संदीप प्रजापति और कार चालक शिवांश पांडेय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तपिश मिश्रा को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि हर्ष गुप्ता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुख
हादसे में जान गंवाने वाले शिवांश पांडेय पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे। वहीं पिलखांव निवासी संदीप प्रजापति की मौत से उनके परिवार में भी मातम छा गया।

कोट
हादसे में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की सूचना मिली थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
-प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ कलवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed