Basti News: बेईली मैरेज हाल के पास दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग की भी चर्चा- पुलिस ने किया इंकार
मौके पर चर्चा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के एक कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी व नगर थाना क्षेत्र में कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी के बीच पैसे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे दोनों पक्ष उक्त मैरिज हॉल के पास आमने-सामने आ गये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित बेईली गांव के मैरेज हाल पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग किये जाने से अफरा तफरी मच गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर कलवारी थानेदार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जांच शुरू कर दिया है।
मौके पर चर्चा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के एक कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी व नगर थाना क्षेत्र में कंक्रीट से ईंट बनाने वाले व्यवसायी के बीच पैसे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात लगभग 8:00 बजे दोनों पक्ष उक्त मैरिज हॉल के पास आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया।
मारपीट के दौरान चर्चा है कि एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दिया गया जिसके बाद वहां भगदड़ मच गया। थानेदार कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है । अभी किसी भी पक्षी तहरीर नहीं मिली है मिलने पर विधिक कार्यवाही किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.