फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two girls go missing from different places, police engaged in investigation

Basti News: विभिन्न स्थानों से दो युवतियां लापता, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 20 Oct 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Two girls go missing from different places, police engaged in investigation
बस्ती। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। एक मोहल्ले के व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी लगभग 19 वर्षीय पुत्री को 14 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे मोहल्ला गंदा नाला, खीरी घाट निवासी विशाल गुप्ता बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना लालगंज क्षेत्र का है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर दी है कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को 16 अक्तूबर को दोपहर बारह बजे गांव डेकरी निवासी राज बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि इस कार्य में राज का चचेरा भाई अमन भी साजिश में शामिल था। लालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed