फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two gangs involved in stealing diesel on four lanes exposed, nine arrested

Basti News: फोरलेन पर डीजल चुराने वाले दो गिरोह का खुलासा, नौ गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two gangs involved in stealing diesel on four lanes exposed, nine arrested
बस्ती। फोरलेन पर बड़े वाहनों से डीजल चुराने वाले दो अलग-अलग गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। स्वॉट और एसओजी की मदद से छावनी के पचवस अंडरपास के पास घेराबंदी कर छावनी पुलिस ने आंबेडकरनगर के गिरोह के छह गुर्गों को पकड़ा। जबकि कप्तानगंज पुलिस ने गड़हा गौतम पेट्रोलपंप के पास से जिले के तीन डीजल चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों गिरोह के कब्जे से 18 सौ लीटर डीजल, एक कार, डीजल चुराने के औजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में तीन पर अयोध्या व आंबेडकर में भी केस दर्ज हैं। बाकी तीन का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे लोग कार लेकर हाईवे के किनारे खड़े ऐसे वाहनों की रेकी करते थे, जिनसे आसानी से डीजल की चोरी की जा सके। इसके बाद वे लोग कुछ दूरी पर कार लगाकर डीजल चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर के गिरोह में अंकुर पांडेय, भीम पांडेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली आंबेडकर, प्रिंस वर्मा निवासी गनेशपुर बेसौरा थाना गोसाईगंज अयोध्या, मिंटू उर्फ देवेंद्र शेखर शर्मा निवासी भटपुरा थाना भीटी आंबेडकर, राकेश कुमार गुप्ता निवासी नगरा बदली थाना छावनी बस्ती और अतुल पटेल निवासी सारंगपुर बालिनवा थाना अहिरौली आंबेडकरनगर शामिल हैं। आरोपी अंकुर पर आंबेडकरनगर के अकबरपुर व अहिरौली थाने में दो केस, प्रिंस पर थाना गोसाईगंज अयोध्या और भीम पांडेय पर थाना भाटी आंबेडकर में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन के टैंक में कितना डीजल इसका अंदाजा भी गैंग के गुर्गे टैंक की आवाज से लगा लेते हैं। वे लोग टंकी के ऊपर नॉक करते थे। आवाज से अनुमान लगा लेते थे कि टंकी खाली है या भरी हुई है। डीजल चोरी करने के बाद उसे बेचकर रुपये आपस में बांट लेते हैं।

..
नाकाबंदी कर कप्तानगंज पुलिस ने तीन को पकड़ा
एसपी ने बताया कि कप्तानगंज थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी अभियान के दौरान तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 लीटर के नौ गैलन में 450 लीटर डीजल और चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियो में सचिन मिश्रा निवासी जीजी रामपुर थाना छावनी, सत्यम दुबे निवासी नगरा दुबे थाना हर्रैया और पवन कुमार गुप्ता निवासी ककरा खुर्द थाना परशुरामपुर शामिल हैं। इन तीनों का अब तक कोई पुराना आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। यह गैंग हाईवे के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करता था। इस गैंग में शामिल अन्य गुर्गो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed