{"_id":"65db957bb6cfd594400fccd4","slug":"two-drivers-injured-in-two-accidents-basti-news-c-207-1-sgkp1002-111998-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर दो दुर्घटनाओं में दो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर दो दुर्घटनाओं में दो चालक घायल
Mon, 26 Feb 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के बड़हरकलां व महूघाट चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुई दो दुर्घटनाओं में दो चालक घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया।
पहला हादसा रविवार दोपहर करीब 1:50 बड़हर कलां गांव के पास हुआ। बिहार के समस्तीपुर जनपद के थाना हथौड़ी क्षेत्र के पथ नहरा गांव निवासी सुबोध ओझा गुजरात के अहमदाबाद से ट्रेलर पर सामान लादकर गुवाहाटी जा रहे थे। बड़हर कलां गांव के सामने ट्रेलर में लदे सामान अचानक से गिरने लने। चालक सुबोध ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहा ट्रक ट्रेलर में भिड़ गया। ट्रक का चालक प्रदीप पाल निवासी भवन नेवादा थाना बिल्हौर घायल हो गया। केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने निकाल कर सीएचसी भेजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अयोध्या से बस्ती जाने वाली लेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ।
दूसरी दुर्घटना हर्रैया कस्बे के महूघाट चौराहे पर दोपहर दो बजे हुई। बस्ती की ओर जा रही तेज रफ्तार एक कार के चालक को झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक गुमटी को तोडते हुए शीशम के पेड़ टकराकर गड्ढे में चली गई । दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। चालक साहिल अग्रवाल निवासी अंबाला कैंट हरियाणा घायल हो गया। जबकि दो अन्य सवार बाल बाल बच गए। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार सवार कुशीनगर में एक मीटिंग के लिए जा रहे थे।