{"_id":"61d1ebd212381363053f1517","slug":"two-died-in-raod-accident-basti-news-gkp422235913","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवती व युवक की मौत, दो घायल 16-18-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवती व युवक की मौत, दो घायल 16-18-05
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में युवती व युवक की मौत, दो घायल
बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर शनिवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में एक युवती और एक युवक की मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के बसहवा फ्लाईओवर के ऊपर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
गोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एक ही बाइक से शिवम प्रजापति पुत्र रामकुमार प्रजापति ग्राम बेलभरिया थाना पैकोलिया, रजनीश मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य ग्राम बनहा, थाना कप्तानगंज व सुमन चौहान पुत्री ढल्लू चौहान ग्राम रखिया थाना कप्तानगंज शनिवार देर रात बस्ती गोटवा से बस्ती की तरफ जा रहे थे। बसहवा फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी हुई सुमन चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम तथा रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फुटहिया चौकी इंचार्ज इंद्र भूषण सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर थाना क्षेत्र फुलवरिया पांडेय गांव के रहने वाले रवि प्रकाश तिवारी पुत्र स्व. शत्रुघ्न तिवारी डेढ़ माह पहले सऊदी अरब कमाने के लिए गए थे। वहां से बीते 26 दिसंबर को अपने ननिहाल महराजगंज कस्बे से सटे नरायनपुर तिवारी गांव आ गए। शनिवार रात करीब नौ बजे रवि तिवारी खाना खाकर बाजार में स्वेटर खरीदने के लिए महराजगंज कस्बे में गए थे। उसके बाद वह नहीं लौटे। रविवार सुबह छह बजे वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र तेलियाडीह गांव के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। कोहरा होने के कारण काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। रवि के पिता की कई साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बड़े भाई राम प्रकाश प्राइवेट जॉब करते हैं। घटना से चाचा राम मणि तिवारी, मां और पत्नी अनीता सहित तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाले वाहन की पहचान की जा रही है।