फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two died after pickup collided in trailer in Basti

Basti Accident: ट्रक की ठोकर से ट्रेलर में टकराई पिकअप, दो की मौत

Thu, 21 Jul 2022 01:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

 एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व पुलिस के सहयोग से दोनों शवों को बाहर निकाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। मृतक लखनऊ व रायबरेली जनपद के रहने वाले थे।

विज्ञापन
two died after pickup collided in trailer in Basti
बस्ती में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हाइवे पर बड़हर खुर्द गांव के सामने पीछे चल रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। बुधवार रात करीब 12 बजे हुई दुर्घटना में पिकअप के चालक व खलासी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व पुलिस के सहयोग से दोनों शवों को बाहर निकाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। मृतक लखनऊ व रायबरेली जनपद के रहने वाले थे।
विज्ञापन


बुधवार रात बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा रही पिकअप की टक्कर से जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद बगल के ढाबे व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। चौकड़ी टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। दोनों ट्रकों के बीच फंसे पिकप को अलग करने पर दो लोग आगे की सीट पर लहूलुहान हालत में अचेत पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार शैलेश सिंह भी दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे और पिकप में फंसे दोनों को बाहर निकाला। मगर दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मंजय यादव पुत्र कल्लू निवासी बैरूमऊ थाना मड़ियांव लखनऊ व राजू पुत्र राम धीर सिंह निवासी डलमऊ जनपद रायबरेली के रूप में हुई।


पुलिस दोनों के शवों को थाने पर लाकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। ट्रक और ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे लिया है। एक का चालक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed