Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two days of rain leave roads waterlogged; potholes pose risk of accidents

Basti News: दो दिन की बारिश में सड़क पर भरा पानी, गड्ढों से हादसे का खतरा

Sun, 01 Nov 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two days of rain leave roads waterlogged; potholes pose risk of accidents
बभनान। नगर पंचायत बभनान में नहर कॉलोनी से पावर हाउस तक राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क जर्जर हो गई है। दो दिन हुई हल्की बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है। गड्ढों में पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


हर्रैया से गोंडा जिले के दर्जीकुआं तक जाने वाला 67 किलोमीटर लंबा मार्ग वर्ष 2019 में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया था। इसके बाद सड़क का निर्माण एनएचएआई के लखनऊ डिवीजन की ओर से कराया गया। बाद में इसे अयोध्या डिवीजन को हस्तांतरित कर दिया गया। बभनान कस्बे के नगरीय क्षेत्र में पड़ने वाले करीब 800 मीटर हिस्से में उस समय प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट और कंक्रीट से सीसी सड़क बनवाई थी। सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग भी कराई गई थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब सात साल पहले बनी सीसी सड़क अब जगह-जगह धंस गई है और उसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी, मोरंग और बालू लदे भारी ट्रकों की आवाजाही से स्थिति और खराब हो रही है। हालत यह है कि करीब 800 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 15 मिनट से अधिक समय लग रहा है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के शुभम जायसवाल, विजय वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, अनुभव प्रताप सिंह, अनिल कुमार और रामनरेश ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।


राष्ट्रीय राजमार्ग के अयोध्या डिवीजन के अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed