फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two-day training for Panchayat secretaries begins

Basti News: पंचायत सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Sat, 04 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two-day training for Panchayat secretaries begins
बस्ती। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित सीएससी सर्विस प्लस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मिश्रौलिया स्थित एक इंस्टीट्यूशन के परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि यह प्रशिक्षण सरकार की मंशा के अनुरूप पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को तकनीकी दक्षता से लैस करने का सुनहरा अवसर है। बताया कि जिले के 14 ब्लॉकों के समस्त पंचायत सहायकों और सचिवों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पहले चरण में बहादुरपुर ब्लॉक के 98 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 13 नवंबर तक चलेगा, जिसमें तकनीकी, प्रशासनिक और डिजिटल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीसी (एसबीएमजी) राजा शेर सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डीपीएम (आरजीएसए) विनीत मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और क्षमता विकास में प्रशिक्षण का महत्व सर्वोपरि है। कार्यक्रम में संध्या सिंह, दीपक, महिमा और शिवपूजन का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed