फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two-day art, craft and culture festival concludes; teachers organise exhibition

Basti News: दो दिवसीय कला, क्राॅफ्ट, संस्कृति महोत्सव का समापन, शिक्षकों ने लगाई प्रदर्शनी

Thu, 22 Jan 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two-day art, craft and culture festival concludes; teachers organise exhibition
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे दो दिवसीय कला, क्राॅफ्ट तथा संस्कृति महोत्सव प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ। समापन के दिन जिले के सात विकासखंडों परशुरामपुर, रामनगर, रुधौली, सल्टौआ, सांऊघाट, विक्रमजोत और नगर क्षेत्र के शिक्षकों ने प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में नामांकन, ठहराव और गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग, मूर्तिकला, क्राॅफ्ट, वाल पेंटिंग, गीत, नुक्कड़, नाटक, पारंपरिक नृत्य कला, पपेट शो, अभिनय रंगमंच, काव्य पाठ, कलात्मक शिक्षण विधि आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक, रचनात्मक, गतिविधियों में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्य संजय शुक्ल ने कहा कि कलात्मक गतिविधियां बच्चों को नए विचारों की खोज करने और स्वयं को अनूठे तरीके से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

नोडल प्रवक्ता डॉ. गोविन्द प्रसाद और सह नोडल प्रवक्ता वर्षा पटेल ने कहा कि कला और क्राॅफ्ट हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम है और यह समाज की पहचान को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि कला, क्रॉफ्ट बच्चों को अपनी कल्पनाओं को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वंदना चौधरी, डॉ. रविनाथ, डॉ. ऋचा शुक्ला, मो. इमरान खान, सरिता चौधरी, कल्याण पांडेय, शशि दर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अमन सेन, डायट प्रशिक्षु सूरज, अरुण, सौरभ, सिद्धांत, शिवम, विजय, चंदन, अंकिता, पलक, रुचि आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed