{"_id":"64cd57ab0afede8fa408de0b","slug":"two-criminal-arrest-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2296-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो हिस्ट्रीशीटर सवा दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो हिस्ट्रीशीटर सवा दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने गांजा तस्करी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 02 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि चेकिंग के दौरान पैकोलिया थानाक्षेत्र के पूरा पैकोलिया निवासी राज कुमार शर्मा और नीरज पांडेय को चननी मुंडेरवा थाना कोतवाली से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में राज कुमार के पास से एक किलो 120 ग्राम और नीरज के पास से एक किलो 130 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि दोनों थाना पैकोलिया के हिस्ट्रीशीटर और राजकुमार टाॅप 10 अपराधी भी है। राज कुमार पर चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में 23 केस दर्ज हैं, जबकि नीरज पांडेय पर लूट, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास सहित 11 केस दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में गांधीनगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्र, स्वाट प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुधीर शर्मा, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद यादव, धीरज यादव, किशन सिंह, हिंदे आजाद, अभिषेक कुमार शामिल हैं। संवाद